अभ्यास सामग्री: लिखित और मौखिक अभ्यास

अभ्यास से ही कोई विशेषज्ञ बनता है

प्रत्येक पाठ में सीखे गए अंग्रेजी शब्दावली और व्याकरण का उपयोग करने में सक्षम बनने के लिए आपको कई बार और विभिन्न संदर्भों में अभ्यास करने की आवश्यकता है। यही कारण है कि प्रत्येक पाठ में अभ्यास का सेक्शन दिया गया है। साथ ही हमने वीडियो पाठों में भी अतिरिक्त अभ्यास दिए हैं।

लिखित अभ्यास

आपने अभी जो भी पढ़ा है उसका यहां अभ्यास कर सकते हैं। आपके उत्तर टाइप करते ही हमारा सॉफ़्टवेयर आपके उत्तर का विश्लेषण करता है। टाइप करते समय गलती होने पर हमारा सॉफ़्टवेयर आपको चेतावनी देता है और सही उत्तर के लिए आपका मार्गदर्शन करता है। इस सुविधा से व्याकरण और शब्दावली की जानकारी में सुधार के साथ ही आपकी वर्तनी और पंक्चुएशन भी बेहतर होता है।

मौखिक अभ्यास

व्याकरण और शब्दावली को आत्मसात करने के लिए लिखित अभ्यास आवश्यक हैं। लेकिन ये केवल आपको लिखित जानकारी देते हैं। यदि आप अंग्रेजी के शब्दों का सही उच्चारण कभी नहीं सुनते हैं, तो आपके सुनने की क्षमता में एक गैप आ जाता है। इसके अलावा जो भी आप पढ़ रहे हैं उसके उच्चारण की मन में कल्पना करेंगे और अपनी मातृभाषा के प्रभाव कारण निसंदेह गलतियां करेंगे।

मौखिक अभ्यास से ही धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने का आत्मविश्वास आता है। यही कारण है कि सभी उच्चारण, वार्तालाप और व्याकरण अभ्यास को व्यावसायिक रूप से ऑडियो-रिकॉर्ड कर तैयार किए जाते हैं ताकि आप जो कुछ भी पढ़ते हैं उसे सुन कर दोहरा सकें।

सभी विशेषताएं देखें

आज अंग्रेजी के मास्टर बनने की शुरुआत करें।

हमारे अद्वितीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम में शामिल हों और अंग्रेजी लिखने और बोलने की दिशा में अपनी यात्रा में तेजी लाएं।

शुरू करें