वीडियो पाठ

80 मिलियन से अधिक बार देखा गया

हमारे वीडियो के पाठ को छात्र बेहद पसंद करते हैं और हम वीडियों बनाना भी पसंद करते हैं।

हमें खुशी है कि आपको हमारे वीडियो पाठ पसंद हैं। हम आपकी सभी सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के लिए आभारी हैं।

हमारे वीडियो सबसे अलग कैसे हैं?

हम अपने हर अंग्रेजी वीडियो पाठ को बेहतरीन बनाने की पूरी कोशिश करते हैं:

कंटेंट से भरपूर

हम सुनिश्चित करते हैं कि आपको अध्ययन के विषय से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी के साथ-साथ सार्थक उदाहरण भी मिलें। अधिकांश पाठों में अभ्यास गतिविधि को भी शामिल किया गया है जो आपकी समझ और भाषा के उपयोग को बेहतर बनाती है।

समझने में आसान

हम कंटेंट को सरल अंग्रेजी में स्पष्ट उच्चारण के साथ प्रस्तुत करते हैं ताकि इन्हें समझना आसान हो।

पेशेवर तरीके से निर्मित व प्रस्तुत

आपके लिए पाठ को आसान और स्पष्ट बनाने के लिए हम वीडियों में एनिमेशन, रंग कोडिंग और दृश्य संकेतों का व्यापक रूप से उपयोग करते हैं। यह विषय संबंधित आपकी समझ को बढ़ाता है और उदाहरणों के जरिए आसानी से याद रखने में आपकी मदद करता है। ताकि आप अपने लेखन या भाषण में उनका आसानी से उपयोग कर सकें।

हमें वीडियो के पाठों की गुणवत्ता की इतनी परवाह है कि हम आपके लिए एक वीडियो पाठ तैयार करने में औसतन 20 घंटे का समय देते हैं।

वीडियो पाठ के प्रकार
व्याकरण वीडियो

हमारे व्याकरण वीडियो का पाठ हमारी लिखित सामाग्री का ऑडियो-रिकॉर्ड और एनिमेटेड संस्करण हैं। व्याकरण विषय की आपकी समझ को और गहरा बनाने के लिए इसमें अतिरिक्त उदाहरण और अभ्यास दिए गए हैं।

उच्चारण, वार्तालाप और शब्दावली वीडियो

इस वीडियो में उच्चारण और वार्तालाप के पाठों की सामग्री को विस्तार से समझाया गया है। इनका उद्देश्य पूरी तरह से सामग्री को आत्मसात करने और आपके सुनने की क्षमता और उच्चारण को बेहतर बनाने में मदद करना है। उनमें कुछ श्रुतलेख अभ्यास शामिल हैं जो आपकी वर्तनी और लेखन कौशल को भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

टूटोरियल

ये वीडियो आपको अंग्रेजी भाषा के विभिन्न पहलूओं से संबंधित क्षमता में प्रभावी ढंग से सुधार करने के तरीके के बारे में सुझाव देते हैं।

एक्सक्लूसिव वीडियो

अंग्रेजी के ये वीडियो प्रत्येक श्रेणी (व्याकरण, उच्चारण, और शब्दावली) के चुनौतीपूर्ण विषयों पर अनुवर्ती और अतिरिक्त अभ्यास प्रदान करते हैं। ये वीडियो पाठ सिल्वर और गोल्ड स्टडी प्लान के लिए एक्सक्लूसिव हैं।

सभी विशेषताएं देखें

आज अंग्रेजी के मास्टर बनने की शुरुआत करें।

हमारे अद्वितीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम में शामिल हों और अंग्रेजी लिखने और बोलने की दिशा में अपनी यात्रा में तेजी लाएं।

शुरू करें