अध्ययन सामग्री

हमारी सेल्फ-स्टडी मैटेरियल इतनी प्रभावी क्यों
पूर्ण और प्रासंगिक कंटेंट

अंग्रेजी में धाराप्रवाह बोलने के लिए आपको इसके सभी घटकों: उच्चारण, व्याकरण, और शब्दावली पर महारत हासिल करने की आवश्यकता है। आपको इन चार स्किल पढ़नें, लिखने, सुनने और बोलने की भी अभ्यास करने की आवश्यकता है।

हमने आपके लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है: उच्चारण, व्याकरण, और बातचीत। हमने सुनिश्चित किया है कि किसी भी श्रेणी के विशेष पाठ में आपको अन्य दो श्रेणियों से जुड़ी सामग्री की समीक्षा और अभ्यास करने का भी मौका मिले। इस तरह, हर अध्याय आपको अपने अंग्रेजी व्याकरण, शब्दावली, और उच्चारण को एक साथ सुधारने में मदद करता है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आपको हर पाठ में सभी चार कौशलों का अभ्यास करने का पूरा मौका मिलें।

ग्रेडेड (वर्गीकृत)

सेल्फ-स्टडी पाठ्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सामग्री को आसान से अधिक कठिन में वर्गीकृत किया गया है।

हमने सुनिश्चित किया है कि:

  • प्रत्येक श्रेणी में अध्याय आसान से कठिन अनुक्रम का पालन करते हैं जो आखिर में अधिक कठिन हो जाता है। इसकी कठिनाई के स्तर को स्पष्ट रूप से लिए चिह्नित किया गया है।
  • पहले की पठन सामग्री को संशोधित कर और एडवांस अध्याय बनाया गया है।
स्पष्ट विश्लेषण

हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारी व्याख्या स्पष्ट और उपयोग करने में आसान हो:

  • सरल अंग्रेजी
  • टेबल्स
  • टाइमलाइन
  • रंग कोडिंग
  • टिप्स और नोट्स
अर्थपूर्ण उदाहरण

हमने सुनिश्चित किया है कि हमारे उदाहरण के वाक्यांश और वाक्य:

  • सीखने वाले प्वाइंट को स्पष्ट और आसान बनाए
  • रोजाना बोलचाल में इस्तेमाल आने वाले अंग्रेजी के शब्द शामिल हो।
  • आप जिस भाषा स्तर का अध्ययन कर रहे हैं बिल्कुल उसी स्तर का।
प्रत्येक पाठ में क्या सीखेंगें?
उच्चारण

उच्चारण के पाठ में आप स्टैंडर्ड ब्रिटिश अंग्रेजी (प्राप्त उच्चारण) के ध्वनियों, स्ट्रेस और रूपों के पैटर्न के बारे में जानेंगे। अच्छा सुनने का कौशल विकसित करने के लिए अंग्रेजी भाषा की ध्वनि प्रणाली को समझना बेहद आवश्यक है ताकि आप अंग्रेजी में वक्ताओं, फिल्में, समाचार और अन्य प्रसारणों को समझ सकें। फिर आप इन संसाधनों का उपयोग कर अपनी सक्रिय शब्दावली का विस्तार कर सकते हैं। आपके लिए स्पष्ट उच्चारण सीखना भी महत्वपूर्ण है और हमारा सेल्फ-स्टडी पाठ्यक्रम आपको स्वयं के उच्चारण पर सक्रिय रूप से काम करने के कई अवसर प्रदान करता है।

व्याकरण

व्याकरण पाठ में आप अंग्रेजी की सभी महत्वपूर्ण व्याकरण संरचनाओं को सीखते हैं। अंग्रेजी लिखने के लिए इन पर महारत हासिल करना जरूरी है। व्याकरण का अच्छा ज्ञान भी आपके पढ़ने और सुनने की क्षमता में सुधार करता है। यह सच है कि धाराप्रवाह बोलने के लिए पूर्ण व्याकरणिक शुद्धता की आवश्यकता नहीं है। हालांकि व्याकरण की अच्छी जानकारी निश्चित रूप से आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। जब हम व्याकरण के नियमों को नहीं जानते हैं तो हमें लगता हैं कि हमसे बहुत सारी गलतियां हो रही हैं। इस वजह से दूसरों के सामने अंग्रेजी बोलने के क्रम में अपना विश्वास खो देते हैं। इसके विपरीत जब हम नियमों को जानते हैं, हम अपनी गलतियों को पहचानने और सुधारने में सक्षम होते हैं। और यह हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

वार्तालाप

वार्तालाप के पाठ में आप विभिन्न संदर्भों में शब्दावली और बोलचाल की क्षमता के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। किसी खास परिस्थिति में संवाद के दौरान इस्तेमाल में आने वाले अंग्रेजी शब्दावली को सीखने से अनुवाद की आवश्यकता कम हो जाती है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप सीखे गए शब्दावली का उपयोग कर सकें। पाठ्यक्रम में विभिन्न परिस्थिति वाले संवादों का ऑडियो-रिकॉर्ड दिया गया है ताकि आप शब्दावली और अभिव्यक्ति सीख सकें। साथ ही साथ आप अपने सुनने की क्षमता और उच्चारण को बेहतर बना सकें।

सभी विशेषताएं देखें

आज अंग्रेजी के मास्टर बनने की शुरुआत करें।

हमारे अद्वितीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम में शामिल हों और अंग्रेजी लिखने और बोलने की दिशा में अपनी यात्रा में तेजी लाएं।

शुरू करें